Type Here to Get Search Results !

पानी में डूबने से मृतकों के परिवारों को 04-04 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बालाघाट तहसील के विभिन्न ग्रामों के दो व्यक्तियों की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण बालाघाट के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री के सी बोपचे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत मृतकों के वारिसों को पृथक-पृथक 04-04 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की है। ग्राम खुटिया के निवासी संदेश बिसेन की 27 जुलाई 2020 को कुएं में गिरने से मृत्यु हो जाने के कारण उसके वारिस पिता योगराज बिसेन को 04 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। इसी प्रकार ग्राम नैतरा के निवासी फूलचंद लिल्हारे की 03 जनवरी 2022 को कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उसकी वारिस पत्नी प्रेमबती बाई को 04 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। तहसीलदार बालाघाट को निर्देशित किया गया है कि वे कोषालय में देयक प्रस्तुत कर  योगराज बिसेन एवं प्रेबती बाई के बैंक खाते में ई-पेमेंट से 04-04 लाख रुपये की राशि शीघ्र जमा करायें।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.