कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने तिरोड़ी तहसील के ग्राम मोहगांव के निवासी चंदनलाल ठाकरे की 22 नवंबर 2021 को टवेरा क्रमांक एमएच-18-डब्ल्यू-9356 से हुई दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण उसके वारिस पुत्र लोकेश ठाकरे को प्रदेश शासन के सामाजिक सुरक्षा कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 15 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर की है। कलेक्ट्रेट की वित्त शाखा के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे कोषालय में देयक प्रस्तुत कर लोकेश ठाकरे के बैंक खाते में ई-पेमेंट से 15 हजार रुपये की राशि शीघ्र जमा करायें।
Breaking News
Loading...
