जिले में 19 एवं 20 फरवरी को हल्की वर्षा की संभावना
Editor DeskFebruary 20, 2022
0
भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रिय कार्यालय भोपाल से कृषि विज्ञान केंद्र बड़गाव बालाघाट को प्राप्त 5 दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में 19 से 20 फरवरी 2022 को हल्की बारिश के साथ मध्यम बादल छाये रहने की संभावना है। इस दौरान सापेक्ष आद्रता 47 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री से सेल्सियस तथा हवा की गति 6.2 से 9.5 किलोमीटर प्रति घंटा दक्षिण पूर्व रहने की संभावना है। जिला कृषि मौसम इकाई, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा राणा हनुमान सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव, बालाघाट द्वारा यह जानकारी दी गई है।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है