मन्दसौर 19 फरवरी 22/ मंदसौर जिले के ग्राम भंडारिया के निवासी श्रीमती पायल पति मुकेश की बच्ची का जन्म 21 दिसंबर 2021 को जिला चिकित्सालय में हुआ था । उनकी बच्ची का वजन मात्र 0.772 किलोग्राम था । इन की बेबी को जिला अस्पताल के शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया । उसका लगातार 2 महीने तक उपचार शिशु गहन चिकित्सा इकाई में पदस्थ चिकित्सको व स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर द्वारा किया गया। चिकित्सकों व स्टाफ के अथक प्रयास से आज बेबी सफलता पूर्वक डिस्चार्ज होकर 18 फरवरी 22 को अपने घर गए ।
श्रीमती पायल ने चिकित्सक व स्टाफ को बधाई दी । श्रीमती पायल ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंहचौहान को धन्यवाद दिया कि उनके द्वारा जिला चिकित्सालय में इस प्रकार की नि:शुल्क व्यवस्था की
गई है जिसकी वजह से आज उनकी बच्ची का बिना किसी खर्च के इलाज हो गया है
