जबलपुर में गिनती के बचे कोरोना संक्रमित, 2 से 6 साल के बच्चों के टीके का ट्रायल शुरू
February 23, 2022
0
जबलपुर। जिले में शहर व ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण की दर घट गई है और अब नाम मात्र के संक्रमित मरीज बचे हैं। बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 21 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, वहीं स्वस्थ होने पर 45 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब एक्टिव केस 111 बचे हैं। खबर है कि 2 से 6 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना टीका का ट्रायल शुरू हो गया है। अब तक 12 साल की उम्र से ऊपर के बच्चों को कोरोन वैक्सीन लगी थी। प्रशासन ने कहा है कि संक्रमण कम होने के बाद भी लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए।
Tags