Type Here to Get Search Results !

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ATM में कैश बॉक्स लूट व हत्याकांड के आरोपी पकड़े




जबलपुर। गोराबाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में तिलहरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ATM में नोट भरने आई कैश वैन में लूट औऱ हत्या करने वाले 2 शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि यूपी बिहार के साथ ही कोलकाता गई पुलिस टीम ने अहम सुराग मिलने के बाद लुटेरों को बनारस के समीप गिरफ्तार कर लिया है। बैंक सहित SIS कंपनी ने पेटी में रकम का भले ही खुलासा स्पष्ट नहीं किया, लेकिन सूत्रों ने बताया कि लुटेरों से बरामद रकम 30 लाख से ज्यादा है। घटना की FIR में 6 लाख का जिक्र किया गया था। जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है औऱ जल्द ही पूरे ऑपरेशन का पुलिस खुलासा करेगी। लुटेरों ने 11 फरवरी को कैश बॉक्स लूटने के साथ ही गार्ड की हत्या कर दी थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.