विदिशा, 09 फरवरी 2022
जिले में सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण करने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के द्वारा जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरजेश वर्मा को प्रशंसा पत्र प्रेषित किया गया है।
गौरतलब हो कि विदिशा जिले में सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनों के निराकरण हेतु नवाचार के तहत तहसील स्तर पर प्रत्येक मंगलवार को शिविरों का आयोजन किया जा रहा है वहीं विभागों के अधिकारियों द्वारा भी नवाचार कर दर्ज आवेदनों का संतुष्टि पूर्वक समाधान किया जा रहा है।
विदिशा जिले में जिला परिवहन कार्यालय में पिछले अप्रैल माह से लेकर जनवरी माह तक प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने पर विभाग को प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। वहीं वेटेज वेल्यू 100 प्रतिशत है। जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरजेश वर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग को अप्रैल से लेकर जनवरी 2022 तक कुल 51 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त हुई थीं। जिनका निराकरण शिकायत प्राप्ति दिवस को ही किया गया है।
