Type Here to Get Search Results !

ATM में नोट भरने गए कैश वैन कर्मचारियों पर फायरिंग कर लूटे 8 लाख


तिलहरी में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात

.........................

जबलपुर ।  गोराबाजार थाना क्षेत्र में तिलहरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम के कैश बॉक्स में नोट भरने  पहुंचे कैश वैन के कर्मचारियों पर हमला कर लुटेरे फायरिंग करते हुए 8 लाख से भरी पेटी लूट ले गए। फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगी ,जिसमें से एक कर्मचारी की मौत हो गई। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। वही मोके पर एएसपी गोपाल खांडेल सहित थाना प्रभारी व fsl टीम भी पहुंची। 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तिलहरी में चारदीवारी के अंदर बने एटीएम में दोपहर ढाई बजे कैश वैन एटीएम के कैश बॉक्स में नोट भरने पहुंचे थे। वहां पहले से घात लगाकर बैठे लुटेरों ने नोटों से भरी पेटी लूटते हुए गोली चलाई जिसमे कैश वैन के ड्राइवर सहित 4 घायल हो गए।

नाकाबंदी कर लुटेरों को तलाश रही पुलिस

https://youtu.be/r1ryvY1kC4w


गोरा बाजार पुलिस ने बताया कि तिलहरी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटीएम है| एटीएम एक दीवाल की आड़ में है|जहां  11 फरवरी की दोपहर में करीब 2:30 बजे कैश वैन में सवार कर्मचारी राज बहादुर सिंह, श्रेयांश ताम्रकार, राज बहादुर पटेल एवं अभिलाष यादव एटीएम में रुपए भरने के लिए पहुंचे थे| जैसे ही वह एटीएम पहुंचे तो पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी|गोलीबारी में गार्ड राज बहादुर पटेल की मौत हो गई है, बाकी तीनों लोग घायल हैं| वारदात के बाद हमलावर मौके से कैश पेटी लूट कर फरार हो गए| |घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एएसपी गोपाल खंडेल, डीएसपी क्राइम सुशील चौहान, सीएसपी गोरखपुर आलोक शर्मा, गोरा बाजार थाना प्रभारी सहदेव राम साहू सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया| पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखते हुए आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुट गई है| 



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.