वाहनों की नीलामी के लिए सीलबंद निविदा आमंत्रित की गई है।
निविदा प्रपत्र 100 रुपये में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
कार्यालय बालाघाट से 15 फरवरी 2022 को प्रात: 10.30 बजे से
शाम 05 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। सीलबंद निविदा 16
फरवरी 2022 को अपरान्ह 03 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बालाघाट के टेंडर बाक्स में जमा की
जा सकती है। प्राप्त निविदा 16 फरवरी 2022 को अपरान्ह 03
बजे
के बाद खोली जायेंगी। प्रत्येक निविदा के साथ मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी बालाघाट के नाम से देय 03 हजार रुपये का
बैंक ड्राफ्ट प्रस्तुत करना होगा। नीलाम किये जाने वाले 108-
एम्बुलेंस वाहनों में थाना कोतवाली बालाघाट में 05, थाना लालबर्रा
में 01, थाना किरनापुर में 01 एवं थाना खैरलांजी में 01 वाहन रखा
हुआ है। यह सभी वाहन वर्ष 2012 माडल के पेट्रोल वाहन है।
