Type Here to Get Search Results !

एस.डी.एम कराहल द्वारा स्कूल एवं छात्रावासों का निरीक्षण एक शिक्षक निलंबित,07 को कारण बताओ नोटिस जारी

श्योपुर, 10 फरवरी 2022
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर एस.डी.एम कराहल श्री लोकेन्द्र सरल द्वारा कराहल क्षेत्र के स्कूल एवं छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति एवं अन्य अव्यवस्थाऐं पाई जाने पर एक शिक्षक को निलंबित किया गया, जबकि 05 शिक्षकों एवं 02 छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है।
एस.डी.एम कराहल श्री लोकेन्द्र सरल के निरीक्षण के दौरान द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय गोरस में अनुपस्थिति पाये गये शिक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी को निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार शासकीय हाई स्कूल गोरस एवं माध्यमिक विद्यालय गोरस के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान स्कूल का संचालन अव्यवस्था पाये जाने तथा शिक्षकों द्वारा कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के स्थान पर बाहर बैठकर आपसी चर्चा करते हुये पाये जाने एवं बच्चों की उपस्थिति कम पाई जाने पर प्राथमिक शिक्षक श्रीमती कान्ता रावत, माध्यमिक शिक्षक श्रीमती कुसुम सीठा एवं अध्यापक श्रीमती सुलेखा यादव एवं शा.माध्यमिक विद्यालय गोरस के सहायक शिक्षक श्री दामोदर शर्मा एवं माध्यमिक शिक्षक श्रीमती प्रीति सक्सैना को 15-15 दिवस का वेतन काटे जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।  
इसी प्रकार शासकीय आदिवासी आदिवासी बालक नवीन आश्रम गोरस के अधीक्षक श्री कुंवरलाल गौड तथा आदिवासी आदिवासी बालक पुराना आश्रम गोरस के अधीक्षक श्री महेन्द्र मुदगल को अधीक्षकीय पद से हटाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है। सभी शिक्षकां एवं छात्रावास अधीक्षकों को तीन दिवस में एस.डी.एम कराहल के समक्ष उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.