Type Here to Get Search Results !

कान्हा टायगर रिजर्व में तृतीय पक्षी सर्वेक्षण प्रारंभ



  दिनांक 10 से 13 फरवरी 2022  तक कान्हा टाइगर रिजर्व में तृतीय पक्षी सर्वेक्षण कार्य किया जावेगा। इस सर्वेक्षण कार्य में 09 राज्यों के 78 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैजिसमें पक्षी विषेषज्ञों के अलावा विधार्थीकान्हा टाइगर रिजर्व के गाईड एंव नेचरलिस्ट भी शामिल है।आज दिनांक 10 फरवरी 2022 को सभी प्रतिभागियों को खटिया ईको सेन्टर में आमंत्रित किया गया, जहाँ पर श्री एस.के. सिंहभा.व.से.क्षेत्र संचालककान्हा टाइगर रिजर्वमंडला द्वारा स्वागत करते हुये बताया गया कि यह पूरा कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्थानेचर कर्जेन्वेन्सीइन्दौर के सौजन्य कराया जा रहा है। पूरा सर्वे कार्य कान्हा टाइगर रिजर्व में 38 चयनित स्थानों पर 4-4 ट्रेल्स पर चलकर ‘‘ई-बर्ड‘‘ ऐप के माध्यम से किया जावेगा। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवी संस्था नेचर कर्जेन्वेन्सीइन्दौर के श्री सुरेन्द्र बगाड़ा तथा श्री राजा मंगल द्वारा प्रतिभागियों को ‘‘ई-बर्ड‘‘ ऐप तथा सर्वे के विषय में जानकारी दी गई तथा  सभी  प्रतिभागियों को 38 सर्वे स्थलों पर रवाना किया गया।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.