Type Here to Get Search Results !

फीमेल डॉग के पास आता था स्ट्रीट डॉग,युवक ने पीट-पीट कर मार डाला

वीडियो वायरल, पुलिस थाने पहुंचे एनिमल लवर्स 

ग्वालियर। एक युवक ने स्ट्रीट डॉग को डंडे से बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। डॉग का ये कसूर था कि वह युवक की फीमेल डॉग के पास आता था। बताया जाता है कि युवक ने पहले डंडे से डॉग के पेट और जबड़े पर कई बार हमला किया फिर उसके मुंह पर पत्थर भी पटक दिया, जिससे डॉग की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एनिमल लवर्स सक्रिय हो गए और मामला पुलिस थाने पहुंच गया। डॉग को मार डालने वाले युवक की पहचान बंटी बैस के रूप में की गई है।

 वीडियो खंगाल कर तलाश की

बताया जाता है कि वीडियो फुटेज के साथ एनिमल लवर्स ने हजीरा थाना पुलिस से शिकायत करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह सीसीटीवी का वीडियो हजीरा चार शहर का नाका का है। वीडियो में कुत्ते की पीट-पीटकर हत्याय करने वाले की पहचान बंटी बैस के रूप में होने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

 अपनी फीमेल डॉग से मिलने पर थी नफरत

 बंटी के घर पर फीमेल डॉग है। मरने वाला स्ट्रीट डॉग अक्सर उसकी डॉग के साथ खेलने आता था। कई बार बंटी उसे भगा चुका था, लेकिन वह रोज आ जाता था। एक दिन पहले जब बंटी बाजार से लौटा, तो उसने इस स्ट्रीट डॉग को उनके दरवाजे पर बैठे देखा। इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने डंडा उठाकर बेरहमी से पीटा और पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। हजीरा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ का कहना है कि फुटेज के आधार पर कुत्ते को बेरहमी से पीटने वाले युवक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.