Type Here to Get Search Results !

आकाशवाणी केंद्र में कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

सहायक अभियंता के कक्ष में घटना, पुलिस कर रही जांच 

जबलपुर। कटंगा गोरखपुर स्थित आकाशवाणी प्रसारण केंद्र के एक कर्मचारी ने सुबह कार्यालय पहुंचकर सहायक अभियंता के कक्ष में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी द्वारा कार्यालय में सुसाइड करने की खबर से अधिकारी-कर्मचारियों सहित आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोरखपुर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए सुसाइड कांड की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 चाय पीने के बाद चेम्बर में लगाई फांसी

 गोरखपुर पुलिस ने बताया कि कटंगा टीवी टॉवर क्षेत्र आकाशवाणी के क्वार्टर में रहने वाले 56 वर्षीय रवि आटे आकाशवाणी केंद्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। रवि आटे प्रतिदिन की तरह आज सुबह करीब 8:15 आकाशवाणी कार्यालय पहुंचा था। रवि ने चाय पीने के बाद करीब 9 बजे परिसर में स्थित सहायक अभियंता राजू गंगरा के कक्ष में चले गए। चेंबर से रवि के कुछ देर तक न लौटने के बाद साथी कर्मी ने आवाज लगाई, लेकिन रवि ने जवाब नहीं दिया। कर्मचारी ने कमरे में जाकर देखा तो रवि फंदे से लटका हुआ था। बचाव के लिए आवाज लगाने पर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक रवि आटे की मौत हो चुकी थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

पत्नी बोली कुछ कर्ज था, इसलिए परेशान थे

 मामले की जांच करने पहुंची पुलिस को उसकी पत्नी बताया कि पति रवि या फिर परिवार में ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी, जिससे आत्महत्या करना पड़े। पत्नी आरती का कहना था कि रवि ने कुछ कर्ज लिया था, जिसको लेकर कभी-कभी परेशान रहते थे। पति कजर्दारों का कर्ज धीरे-धीरे चुका भी रहे थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.