ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन की दहशत, जबलपुर में बढ़ गए कोरोना के नए केस
January 29, 2022
0
जबलपुर। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव केस बढ़े, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या इससे ज्यादा रही। जबलपुर में में शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 662 नए केस मिले और एक्टिव केसों की संख्या 5299 हो गई। सरकारी रिकार्ड में एक भी मौत दर्ज नहीं की गई। मीडिया रिपोट के अनुसार प्रदेश में नए वैरियंट ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन बीए-1 एवं बीए-2 के मरीज मिलने से संक्रमण की रफ्तार तेज हो सकती है। हालांकि भोपाल व इंदौर में भी नए केस शुक्रवार की तुलना में कम मिले है। भोपाल में 1508 और इंदौर में 1905 नए केस मिले। जबलपुर में सेम्पलिंग के आंकड़े जो भी हों, लेकिन यहां से जीनोम सिक्वेसिंग के लिए सेम्पल भेजे जाने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। घर-घर सर्दी-खांसी के मरीज ज्यादा होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि ओमिक्रॉन के माइल्ड संक्रमण के कारण ज्यादातर लोग पीड़ित हैं।
Tags