भोपाल। फ़िल्म और टीवी एक्टर के विवादित बयान कोई नई बात नहीं है, लेकिन भोपाल में अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अंडरगारमेंट्स को भगवान से जोड़कर जो कहा, उस पर बवाल मचना तय है। फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए जहांनुमा होटल में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर बैठी श्वेता तिवारी ने एंकर की बात पर बीच मे रोकते हुए कहा दिया कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे है। इसके बाद मंच पर हंसी ठिठोली चलती रही।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मैंने बयान सुना है औऱ पुलिस कमिश्नर से जानकारी लेने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए है।