सुंदर दृष्टि- सुंदर सृष्टि विषय पर स्पर्धा में दिखाया कमाल
जबलपुर। महान शिक्षाविद एवं जॉय सीनियर सेकण्डरी स्कूल विजय नगर की संस्थापक स्व. विमला मेबन की स्मृति को अक्षुण्य रखने छात्र-छात्रओं की मेगा ड्राइंग कार्निवल स्पर्धा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गई। जबलपुर की यह उपलब्धि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता व प्रेम उत्पन्न करने के लिए ‘सुंदर दृष्टि, सुन्दर सृष्टि’ विषय पर ‘मेगा ड्राईंग कार्निवल’ प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मिली है। जॉय सीनियर सेकण्डरी स्कूल में प्रतियोगिता का उद्घाटन कला जगत से जुड़े शासकीय कला निकेतन महाविद्यालय के सोमेश सोनी ने चित्र उकेर कर तथा राकेश सहरावत, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने रंग भरकर किया। इस दौरान मनीष कोष्टा विभागाध्यक्ष फाइन आर्ट कॉलेज, दीपा अग्रवाल, संचालिका आकृति इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्टतथा चंद्रन, फ्रीलांसर आर्टिस्ट आदि उपस्थित थे।
8 जनवरी को पुरस्कृत होंगे छात्र-छात्रएं
जॉय सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रबंधक अखिलेश मेबन ने बताया कि प्रतियोगिता में 1048 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज की,जो सिंगल थीम नेचर पर एक कैम्पस ड्राईंग में मैक्सिमम प्रतिभागियों की संस्था के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ, जो कि पूरे शहर एवं प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। विजयी प्रतिभागियों को 6 जनवरी को जॉय सीनियर सेकण्ड्री स्कूल कैम्पस ऑफ जॉय विजय नगर मेंपुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक अखिलेश मेबन, प्राचार्य रश्मि मिश्र, उप प्राचार्य नीनू मेबन, कैप्टन तनय मेबन, प्रदीप वलेचा तथा शिक्षिका ऋचा पंडित, वंदना शर्मा, मोनिका पोपली आदि सहित समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।