Type Here to Get Search Results !

रीवा पहुंची इंटरसिटी की शंटिंग करा रही महिला रेलकर्मी से दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट

गार्ड की बोगी में छिपा बैठा था आरोपी, जीआरपी में नहीं थी महिला पुलिसकर्मी 

जबलपुर। रीवा रेलवे स्टेशन में बीती रात इंजन शंटिंग के लिए गई एक महिला रेलकर्मी (प्वाइंट मैन) से गार्ड बोगी में छिपे बैठे युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट की घटना हुई। जान बचाकर भागी महिला कर्मी ने प्लेटफार्म नं 1 पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों की शरण ली, फिर जीआरपी थाने में महिला पुलिस कर्मी मौजूद न होने के कारण चोरहटा थाने में प्रकरण दर्ज कराया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे महिला रेल कर्मी जबलपुर से चलकर रीवा स्टेशन के प्लेटफार्म क्रं 2 पर आकर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन की शंटिंग कराने गई थी। ट्रेन के रैक को वाशिंग स्टेशन जाना था, इसलिए वह पीछे की ओर पहुंची। उसी वक्त गार्ड बोगी में पहले से छिपकर बैठे युवक ने महिला रेलकर्मी को पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने बच कर भागने का प्रयास किया तो युवक ने उससे मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। प्लेटफार्म-1 के पीछे की तरफ सूनसान होने के कारण कोई पीड़िता की आवाज नहीं सुन सका। महिला ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी।

 रीवा स्टेशन पर नहीं थी महिला पुलिसकर्मी

 प्वांइट मैन के पद पर कार्यरत महिला रेलकर्मी भागकर प्लेटफार्म-1 में पहुंचकर अन्य कर्मचारियों को मामले की जानकारी द्री लेकिन रीवा जीआरपी थाने में महिला पुलिस अधिकारी न होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उसने चोरहटा पुलिस थाने में मामले की रिपोर्ट लिखाने कहा गया। चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यावारिध तिवारी ने महिला के बयान दर्ज कर आईपीसी की धारा 376, 511, 323, 506, 342 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

 महिला थाना प्रभारी ने लिए बयान

 देर रात महिला रेलकर्मी से दुष्कर्म की जानकारी महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियंका पाठक को दी गई। उन्होंने महिला रेलकर्मी के बयान बयान दर्ज करते हुए संजय गांधी अस्पताल मेडिकल चेकअप के लिए भेजा। एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद चोरहटा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। वारदात की पड़ताल करते हुए फिलहाल रीवा रेलवे स्टेशन में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.