Type Here to Get Search Results !

जानलेवा सेल्फी: सास के बाद मिली होने वाली बहू रिद्धि की लाश

सुबह रेस्क्यू में जुटे गोतोखोरों को स्वर्गद्वारी में फसी मिली 

जबलपुर। भेड़ाघाट में पर्यटन के लिए होने वाले पति, सास-ससुर के साथ मुंबई से आई 22 वर्षीय रिद्धि पिछड़िया की लाश शनिवार की सुबह स्वर्गद्वारी के पास पत्थरों में फसी मिली। न्यू भेड़ाघाट में जानलेवा सेल्फी की यह घटना होने के बाद कल उसकी होने वाली सासू मां हंसा सोनी की लाश मिल गई थी। शुक्रवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे के बाद से रेस्क्यू टीम नदी में लापता रिद्धि की तलाश कर रही थी। सुबह करीब 7:30 बजे शुरु हुए रेस्क्यू ऑपरेशन टीम को 1 घंटे बाद स्वर्गदारी भेड़ाघाट के पास पत्थरों के बीच रिद्धि की लाश मिली। गौरतलब है कि मुम्बई घाट कोपर निवासी रिद्धि पिछड़िया अपने होने वाले पति राज सोनी, सास हंसा सोनी और ससुर अरविंद सोनी के साथ तिलवारा थाना क्षेत्र न्यू भेड़ाघाट घूमने आई थी। न्यू भेड़ाघाट घूमने के दौरान रिद्धि ने मोबाइल फोन से होने वाली सासु मां हंसा के साथ सेल्फी लेने के लिए कहा, 49 वर्षीय हंसा और रिद्धि पत्थरों के बीच खड़ी हुईं थी, तभी दोनों का बेलेंस बिगड़ा और दोनों नदी में गिर गईं। दुर्घटना के कुछ देर बाद हंसा सोनी की लाश नदी से निकाली गई, जबकि रिद्धि पानी के तेज बहाव में बह गई। सुबह रिद्धि की लाश स्वर्गदारी के पास से बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि मुम्बई से रिद्धि के परिवार के लोग भी शाम तक जबलपुर पहुंचने वाले हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.