Type Here to Get Search Results !

पूर्व मंत्री मोती कश्यप की बड़ी बेटी के पास था प्रताड़ना का ऑडियो,तृप्ति का पति गिरफ्तार

सुसाइड कांड में नया मोड़,पड़ताल जारी 

जबलपुर। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मोती कश्यप की बेटी तृप्ति पटले द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब मृतका तृप्ति की बड़ी बहन कीर्ति ने पुलिस को एक मोबाइल ऑडियो देते हुए बताया कि तृप्ति को उसका पति बहुत प्रताड़ित करता था। ऑडियो में तृप्ति अपनी बड़ी बहन कीर्ति से बात करते हुए कह रही है कि महेश उसे प्रताड़ित कर अपशब्दों का प्रयोग करता है। चरित्र पर लांछन लगाने सहित अन्य बातें भी आडियो रिकार्डिग में है। 

आरोपी पति भी है भाजपा का नेता

अधारताल पुलिस ने ऑडियो एवं मामले की प्राथमिक जांच और बयान के आधार पर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने देर रात पति महेश को हिरासत में ले लिया था। पुलिस एफआईआर दर्ज करने महेश की विधिवत गिरफ्तारी की प्रक्रिया सुनिश्चित कर रही है। आरोपी महेश पटले भी भाजपा का नेता है।

 मोती कश्यप के परिजन परेशान  थे

 अधारताल पुलिस ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में रहने वाली तृप्ति पटले ने शुक्रवार की शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति महेश पटले पत्नी तृप्ति को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। तृप्ति द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे थे। परिजनों ने पुलिस को प्राथमिक बयान में बताया था कि पति महेश उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था, जिससे परिजन परेशान थे। मौके पर प्रताड़ित करने और न करने को लेकर दोनों पक्ष में जमकर विवाद भी हुआ, जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शांत कराया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज तृप्ति का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.