Type Here to Get Search Results !

मुंबई में आतंकी हमले का कॉल करने वाला सिरफिरा पुलिस ने दबोचा

पहले भी कर चुका हरकत, पुलिस ने पकड़ा तो देता है गालियां

 जबलपुर। पुलिस कंट्रोल रूम, संजीव नगर थाना एवं मुंबई के पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर आतंकवादी बम ब्लास्ट एवं खालिस्तानी हमले की झूठी सूचना देकर पुलिस की नाक में दम करने वाले आरोपी को संजीवनी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सनकी किस्म का युवक अपने मोबाइल फोन से पुलिस के शासकीय नंबरों पर कॉल करता था। समझाइश देने पर पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज कर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर देता था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

संवेदनशील नंबरों पर बम ब्लास्ट की सूचना

 संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि विगत 6 जनवरी में मोबाइल नंबर 9893 667478 से जितेश कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर संजीवनी नगर थाने के टेलीफोन नंबर, डायल 100 कंट्रोल रूम भोपाल को फोन कर मुंबई में आतंकवादी ब्लास्ट होने की सूचना दी गई थी। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम नई मुंबई के टेलीफोन नंबर पर भी कॉल करके खालिस्तानी हमले की झूठी सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि नव निवेश कॉलोनी गंगा नगर निवासी 35 वर्षीय जितेश ठाकुर द्वारा पूर्व में भी कई बार इस प्रकार की धमकी एवं झूठी सूचना देकर अफवाहें फैलाई जा चुकी हैं। संजीवनी नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जितेश ठाकुर को समझाइश देकर दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी थी। पुलिस को गाली, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी कर्मचारी जब भी जितेश ठाकुर को समझाइश दी जाती थी तो जितेश ठाकुर अपने मोबाइल फोन से पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को गंदी गालियां देता था और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर देता था।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.