Type Here to Get Search Results !

एमपी में 7 दिन में 47 जिलों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, अलर्ट जारी

भोपाल। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के कारण अलर्ट जारी करने के साथ ही जिलों के प्रशासन को सख्ती के साथ कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने कहा गया है। बीते 7 दिन में कोरोना संक्रमण 47 जिलों तक पहुंच चुका है। 47 जिलों में करीब 5044 संक्रमित मिल चुके हैं। प्रदेश में तीसरी लहर का संक्रमण फैलने के कारण अब मात्र 5 पन्ना, आगर-मालवा, हरदा, डिंडौरी और मंडला जिले ही ऐसे हैं, जहां पर अब तक कोई कोरोना का मरीज नहीं मिला है। वहीं, एक महीने पहले यानी दिसंबर में मात्र 7 जिलों में मात्र 124 संक्रमित मिले थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में सख्ती लागू करने के निर्देश दिए हैं। अब हालात ये हैं कि प्रदेश के 90 फीसदी जिले कोरोना संक्रमित हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में करीब 1577 कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसमें बीते शुक्रवार को इंदौर में 618, भोपाल में 347, ग्वालियर में 111, जबलपुर में 96 और उज्जैन में 65 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.