रांझी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के शारदानगर पार्क में युवक की हत्या का राज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खोल दिया। अंधे कत्ल में समलैंगिक संबंधों का खुलासा हुआ जिसमें 30 वर्षीय देवी बेन के 12 साल की उम्र में ही अपने से 18 साल बड़े युवक से संबंध बन गए थे। समलैंगिक संबंधों का मामला वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग से जुड़कर हत्या तक पहुंच गया। समलैंगिक मित्र ने नए मित्र के साथ मिलकर पत्थरों से कुचलकर देवी बेन की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले 48 वर्षीय विनोद रजक व 22 वर्षीय शुभम पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
बाइक नंबर से हुई युवक की पहचान
रांझी टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि 29 जनवरी की सुबह पार्क में युवक की लाश मिली थी। घटना स्थल के समीप महालक्ष्मी मंदिर के समीप मृतक की लाश मिली, जो जांच में देवी बेन की बहन शिवानी के नाम पर होने की जानकारी मिली। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर शिवानी के घर बंगला नंबर 2 के सामने सर्वेट क्वार्टर सीओडी गोकलपुर पहुंची। शिवानी ने मृतक की पहचान अपने भाई देवी बेन के रूप में की। पूछताछ में पता चला कि 28 जनवरी की शाम से वह गायब था।
पड़ौस में रहने पर बन गए अवैध संबंध
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि देवी को आखिरी बार 28 जनवरी की रात 8 बजे विनोद रजक और शुभम पटेल के साथ शारदा नगर पार्क के पास देखा गया था। पुलिस ने विनोद रजक उर्फ शेरा और शुभम को दबोच लिया। पूछताछ में विनोद ने बताया कि वह पहले देवी बेन के मोहल्ले में रहता था। वहां उनके बीच समलैंगिक संबंध बन गए थे। विनोद की पत्नी का निधन हो चुका है। देवी 12 साल का था। तब से विनोद से उसके समलैंगिक संबंध थे। देवी की शादी नहीं हुई थी। उसने विनोद के साथ अवैध संबंधों का वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह विनोद को ब्लैकमेल कर रहा था। तभी 22 वर्षीय शुभम नया दोस्त बन गया जिससे विनोद ने देवी बेन द्वारा ब्लैकमेल करने की बात बताई और कहा कि वह परेशान हो चुका है। देवी की हत्या करने में शुभम पटैल भी सहयोगी बन गया।
पहले शराब पिलाई फिर हत्या कर दी
पुलिस ने बताया कि 28 जनवरी की शाम शुभम के साथ विनोद ने मैमोरी तिराहा से शराब खरीदी और शारदा नगर पार्क पहुंचा। वहां देवी बेन को भी शराब पिलाने के लिए बुलाया। रात 10 बजे के लगभग दोनों ने देवी सिंह को धक्का देकर गिरा दिया फिर पास ही पड़े पत्थरों को उसके सिर पर पटक दिया। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद देवी बेन का पर्स, मोबाइल व बाइक ले जाकर महालक्ष्तर मंदिर के पास छिपा दिया था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।