Type Here to Get Search Results !

डांस करने वाली बीएमओ डॉ जोया ने इस्तीफा दिया, अफसरों की समझाइश पर मान गईं

वीडियो वायरल  की जांच करेगी कमेटी, विरोधियों की शरारत भी चर्चा में 

जबलपुर। शहपुरा स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. जोया खान और उनके पति इमरान का डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया ने इसकी जांच कराने के आदेश दिए हैं। वहीं डॉ कुररिया ने डॉ जोया खान का बचाव करते हुए बताया कि यह 26 जनवरी की शाम का वीडियो है, जहां गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गक्कड़-भर्ता पार्टी आयोजित की गई थी। चिकित्सक एवं स्टाफ यदि कोविडकाल में तनाव दूर करने मनोरंजन के लिए कुछ करते हैं तो इसे विरोधी विवाद का विषय बनाते हैं। सीएमएचओ ने यह भी कहा है कि कतिपय डॉक्टर बीएमओ बनने के लिए इस तरह की साजिश करते रहते हैं। वायरल वीडियो में डॉ जोया खान अपने पति इमरान के साथ डांस करते दिखाई गई हैं। वीडियो वायरल करने वालों ने खास तौर पर इमरान को निशाने पर लेते हुए यह बात फैलाई कि इमरान का स्वास्थ्य केंद्र के समीप पैथालाजी लैब है और उनका अस्पताल में आना-जाना लगा रहता है। 26 जनवरी को बीएमओ ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्टाफ व सहयोगियों के लिए गक्कड़-भर्ता की पार्टी रखी थी और सभी ने मनोरंजन के तौर पर डांस किया। यह वीडियो विरोधियों के हाथ लगते ही वायरल हो गया जिसमें कहा गया कि मरीजों के स्वास्थ का ध्यान रखने की बजाय स्वास्थ्य केंद्र में शोरगुल मचाया गया और डांस करते हुए अनुशासनहीनता की गई। यह नहीं बताया गया कि उस समय स्वास्थ्य केंद्र में कितनी महिला मरीज भर्ती रहीं। बताया गया कि सीएमएचओ ने मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है। हालांकि इसमें अधिकारियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन जांच करने के बाद यह कमेटी अपनी रिपोर्ट सीएमएचओ को देगी। बताया जाता है कि डॉ जोया खान ने इस्तीफा देने की बात की थी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश पर मान गईं। डॉ जोया खान को कोरोना काल में मरीजों की सेवा के लिए लोगों की खासी सराहना मिली थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.