Type Here to Get Search Results !

भाजपा का बूथ विस्तारक अभियान 5 फरवरी तक बढ़ा, मंडल अध्यक्षों ने की थी मांग

वीडी  शर्मा बोले- संगठन की मजबूती के लिए है अभियान

 भोपाल। प्रदेश भाजपा संगठन ने मंडल अध्यक्षों की मांग पर बूथ को सक्षम, स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बनाने शुरू किया गए बूथ विस्तारक अभियान को 5 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। इस अभियान की समय अवधि बढ़ाने को लेकर प्रदेश के शीर्ष नेताओं के बीच मंथन किया गया था। उधर, ग्वालियर में बूथ विस्तारक अभियान के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 सहित नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में संगठन की मजबूती के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कार्यकर्ता संगठन की शक्ति बढ़ाने के लिए जुटकर भागीदारी करें। भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान का रविवार को अंतिम दिन था। बीस जनवरी से शुरू हुए अभियान में पार्टी के पन्ना समिति और पन्ना प्रभारी व बूथ अध्यक्ष, महामंत्री तक पहुंचने के लिए संगठन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा व प्रकोष्ठ अध्यक्षों तक की डय़ूटी लगाई थी। इसका असर सकारात्मक रूप में सामने आया है और पार्टी उन क्षेत्रों में भी लोगों में अपनी पैठ मजबूत बनाने में कामयाब हुई है जहां भाजपा को कम वोट मिलते रहे हैं और लोग भाजपा नेताओं से संवाद नहीं करते थे। अब इसी को देखते हुए 65 हजार बूथों में से शेष रह जाने वाले बूथों तक पहुंचने के लिए मंडल अध्यक्षों की ओर से अभियान का समय बढ़ाने का आग्रह किया गया था। इसके बाद रविवार को ग्वालियर में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अभियान अवधि बढ़ाने का ऐलान किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.