Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में बदनाम ‘कैफे’ अब वैक्शीनेशन डाटा एंट्री ऑपरेटर से ‘फ्रेंड’ ने किया रेप

कोरोना कंट्रोल रूम में हुई थी युवक की दोस्ती, मदन महल थाना में एफआईआर

 जबलपुर। शहर में चल रहे कैफे रेप के अड्डे बन गए हैं। ताजा घटना मदन महल थाना क्षेत्र की है जिसमें जबलपुर में रहकर जॉब करने वाली युवती को प्रेमजाल में फसाकर शादी का झांसा देते हुए युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए। युवक कुछ दिन पहले युवती को मदनमहल थाना क्षेत्र स्थित ‘कैफे’ ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी विजय नगर एवं अधारताल थाना क्षेत्र में अलग-अलग कैफे में कुछ लड़कियों के साथ रेप की वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस ने आरोपियों के साथ कैफे संचालकों पर भी कार्रवाई की है, लेकिन शहर में संचालित होने वाले कई ऐसे कैफे है, जो लड़के लड़कियों को प्राइवेट केबिन उपलब्ध करा रहे हैं। मदनमहल पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शहडोल जिले की निवासी है। जबलपुर में वह कोरोना वैक्सीनेशन में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करती है। जुलाई 2021 में कोरोना कंट्रोल रूम विक्टोरिया अस्पताल में उसकी पहचान सोनू उर्फ पार्थ मेहरा से हुई थी। तब सोनू ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था,उसके बाद अक्सर वह फोन करके बात करने लगा और दोनों में दोस्ती हो गई। सोनू 1 अगस्त 2021 को उसे रानीताल गेट नंबर 2 के पास एक कैफे में लेकर गया था। सोनू ने कैफे में जबरदस्ती कर उसके साथ रेप किया फिर बाद में कहने लगा कि कुछ दिन बाद अपन दोनों शादी कर लेंगे। शादी का झांसा देते हुए सोनू उसे कई अलग-अलग जगह ले गया जहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। सोनू से शादी करने की बात कही तो वह धमकाते हुए शादी करने की बात से मुकर गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी सोनू उर्फ पार्थ मेहरा के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.