Type Here to Get Search Results !

मुलायम यादव की बहू अपर्णा ने थामा भाजपा का दामन

सपा के नहले पर भाजपा का दहला

 लखनऊ। यूपी में आज बीजेपी का बड़ा दांव चल दिया है। समाजवादी पार्टी के दिग्गज मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव आज बीजेपी में शामिल हो गई हैं। वे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुईं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा ने 2017 में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा लेकिन रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं। अब इस सीट पर रीता बहुगुणा अपने बेटे को उम्मीदवार बनाना चाहती हैं तो इधर अपर्णा यादव ने बीजेपी का कमल हाथ में थाम लिया है। अपर्णा यादव का बीजेपी में शामिल होना अखिलेश-मुलायम और पूरी समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा धक्का साबित हो सकता है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अपर्णा के भाजपा में आने से न समाजवादी पार्टी को नुकसान होगा और न ही भाजपा को फायदा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.