Type Here to Get Search Results !

मुरमुरा की बोरियों के अंदर भरा था लाखों का गांजा, एडीजीपी को मिली सूचना

बरगी पुलिस ने पकड़ा,आंध्र प्रदेश से जा रहा था यूपी 

जबलपुर। आंध्र प्रदेश से लोड होकर यूपी के सुल्तानपुर जा रहे ट्रक में पुलिस ने भारी मात्र में गांजा पकड़ने में सफलता हासिल की। एडीजीपी उमेश जोगा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिवनी से आयशर ट्रक में गांजा जा रहा है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में नारकोटिक्स इंटेलीजेंस यूनिट ने सुनियोजित तरीके से बरगी के समीप ट्रक रोक लिया। इसमें लोड मुरमुरा लाई की बोरियों के अंदर गांजा भरा गया था। पुलिस के मुताबिक 615 किलो गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत 10 लाख से अधिक बताई गई है। खबर के मुताबिक आयशर ट्रक क्रमांक एमएच 48 बी एम 0410 के सिवनी से रवाना होने के बाद जोन के नारकोटिक्स इंटेलीजेंस यूनिट को सूचना मिली थी। डीआईजी आरआर सिंह परिहार व एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बिलंब किए बिना ट्रक की घेराबंदी का निर्देश दिया। तिन्सी नाके के समीप ग्राम गजना में नाला तक पहुंचे ट्रक को रोक लिया गया। उसके ड्राइवर राजेंद्र यादव ने मुरमुरा की लाई ले जाने की जानकारी दी और कागजात दिखाए। पुलिस ने छापामार शैली में तलाशी ली तो बोरियों के अंदर लाखों रुपए कीमती गांजा मिला। सख्ती से पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि गांजा आंध्र प्रदेश के अन्ना बरम से सुल्तानपुर यूपी ले जा रहा था। केंट टीआई विजय तिवारी व बरगी टीआई रीतेश पांडे की टीम ने गांजा की बरामदगी कर कार्रवाई की।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.