जबलपुर में कोरोना हर दिन रिकार्ड बना रहा, 593 मिले नए पॉजिटिव केस
January 16, 2022
0
जबलपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में पॉजिटिव केस हर दिन रिकार्ड बना रहे हैं। जबलपुर में रविवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक 593 पॉजिटिव केस मिले हैं। प्रशासन ने होम आइसोलेट मरीजों को कोरोना प्रोटोकाल के उल्लंघन पर एफआइआर दर्ज करने की चेतवनी दी है। इसी बीच प्रदेश में वायरस के रीजन कम्युनिटी ट्रांसमिशन के संदर्भ में केंद्र ने भी चेताया है।
मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के 20 दिनों में ही रीजन कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है। इसकी शुरु आत उज्जैन से हुई है। इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्नालय की कोविड टेस्ट पॉजिटिविटी की मौजूदा साप्ताहिक रिपोर्ट में हुई है। इसके मुताबिक उज्जैन में हर 100 सैंपल में से 40 पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। कानपुर के प्रोफेसर राजेश रंजन का कहना है कि मध्यप्रदेश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा है, लेकिन यह रीजन के दायरे में रह सकता है। यानी किसी इलाके में कई परिवार या 100 में 40 सैंपल पॉजिटिव आए, तो मान लीजिए कि रीजन कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो चुका है। उधर, इंदौर में 9 परिवारों के 39 व भोपाल के 7 परिवारों से 27 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं।
Tags