Type Here to Get Search Results !

नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज में जबलपुर को मिला अवॉर्ड,केंद्र सरकार का ऐलान

जबलपुर। केंद्र सरकार की तरफ से आज नचरिंग नेबरहुड चैलेंज अवार्ड का ऐलान किया गया । जिसमें आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रलय, भारत सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत चलाए गए नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज में जबलपुर को पुरस्कृत किया गया । इस प्रतियोगिता में 100 स्मार्ट सिटीज में से बेहतर कार्य करने वाले टॉप 10 शहरों को पुरुस्कृत किया । कुनाल कुमार, मिशन डायरेक्टर, स्मार्ट सिटी मिशन, भारत सरकार द्वारा अवार्ड की घोषणा की। यह जबलपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है । 

 जबलपुर के लिए बड़ी उपलब्धि

नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज का मुख्य उद्देश्य 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने, मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कार्य करना तथा ऐसे क्षेत्रों को विकसित करना जहां बच्चे अपने अभिभावकों के साथ सुरक्षित घूमें एवं खेलकूद कर सकें । चैलेंज हेतु आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रलय, भारत सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन ने गाइडलाइन जारी की थी। जिसके अनुसार कार्य किया जाना था । गाइडलाइन के अनुसार ही चैलेंज में भाग लिए गए समस्त शहरों के द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया गया। चैलेंज के प्रत्येक चरणों में कार्यों का वेरीफिकेशन भारत सरकार के अधिकृत टीम हफक के द्वारा फील्ड पर किया जाता रहा । यह जबलपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है । 

कलेक्टर व जेएमसी कमिश्नर की जुगलबंदी

कलेक्टर जबलपुर एवं चेयरमेन स्मार्ट सिटी कर्मवीर शर्मा एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी जबलपुर की टीम ने लगातार एकजुट होकर किए गए कार्यों से यह सफलता प्राप्त की । निधि सिंह राजपूत, सीईओ स्मार्ट सिटी के नेतृत्व एवं चैलेंज हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी संभव आयाची सहा. आयुक्त स्मार्ट सिटी तथा ननिज की कुशल प्रबंधन के कारण स्मार्ट सिटी टीम के समस्त सदस्यों ने अपने अपने दायित्वों का निर्वहन किया ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.