Type Here to Get Search Results !

स्वयंसेवकों के साथ आत्मीय पल बिताकर हैदराबाद रवाना हो गए संघ प्रमुख डॉ भागवत

मौसम ने लेट कराई फ्लाइट, कैलाश गुप्ता के घर पहुंचे 

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख, सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत एक दिवसीय जबलपुर प्रवास के बाद आज हैदराबाद रवाना हो गए । अल्पप्रवास में डॉ भागवत ने आत्मीयता के पल बिताए और स्वयंसेवक परिवार से मुलाकात की। रविवार दोपहर शहर पहुंचे डॉ. मोहन भागवत ने यहां संघ कार्यालय केशव कुटी में सभी स्वयं सेवकों और पदाधिकारियों से भेंट की। रात्रि विश्रम के बाद आज सुबह वे उद्योगपति डॉ. कैलाश गुप्ता के सिविल लाइन पचपेढ़ी स्थित निवास पहुंचे। इस अवसर पर महाकोशल प्रांत संघ चालक डॉ. प्रदीप दुबे और प्रांत प्रचारक प्रवीण गुप्त भी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि यहां पर चर्चा के उपरांत दिन में डॉ. भागवत हैदराबाद के लिए वायुयान से प्रस्थान कर गए, हालांकि मौसम के कारण फ्लाइट में विलंब हुआ। बता दें कि कल दोपहर से आज दोपहर तक जबलपुर में रहे डॉ. मोहन भागवत से मिलने संघ के तमाम पदाधिकारी केशव कुटी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान संघ की अपनी चिंतन-मनन की प्रक्रिया के साथ आवश्यक चर्चाएं भी हुई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.