Type Here to Get Search Results !

अमित खंपरिया की सुरक्षा में तैनात एएसआई की हार्ट अटैक से मौत

मेडिकल में भर्ती आरोपी की निगरानी कर रहा था पुलिसकर्मी 

जबलपुर। धोखाधड़ी के मामले में मंडला में गिरफ्तार हुए अमित खंपरिया की सुरक्षा में तैनात पुलिस सहायक उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि अमित खंपरिया को कोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तार किया गया था, बाद में तबियत बिगड़ने के कारण उपचार के लिए 2 दिन पहले जबलपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती आरोपी पर निगरानी रखने के लिए मंडला पुलिस ने एएसआई सोनू लाल को तैनात किया था। मंगलवार रात एएसआई के सीने में अचानक दर्द हुआ, जिसका उपचार मौके पर मौजूद डॉक्टरों से कराया गया, लेकिन एएसआई की कुछ देर बार मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है, कि हार्ट फेल हो जाने के कारण पुलिस कर्मी की मौत हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने एएसआई की मौत की सूचना मंडला पुलिस को दे दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.