Type Here to Get Search Results !

कोरोना से जबलपुर में दूसरी मौत, 80 वर्षीय बुजुर्ग का होगा डेथ ऑडिट

निजी अस्पताल में कराया था भर्ती,चौहानी श्मशान में अंत्येष्ठि 

जबलपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ ही बुधवार को जबलपुर में दूसरी मौत दर्ज हो गई। बताया जाता है कि सुबह निजी अस्पताल में भर्ती कोविड पॉजीटिव 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत उपचार के दौरान हो गई। मौत की खबर के बाद बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के साथ चौहानी श्मशान घाट पर किया गया। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी इसी निजी अस्पताल में एक 87 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को उपचार के लिए भर्ती किया गया था, कोविड की जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर उन्हें मेडिकल रेफर किया गया था। मेडिकल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 गंभीर बीमारी से पीड़ित थे बुजुर्ग

निजी अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी ने बताया, कि उक्त बुजुर्ग के परिजन उन्हें कल लेकर आए थे। जहां कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनकी कोविड जांच कराई गई। कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। बुजुर्ग मरीज की हालात काफी गंभीर थी उनकी बायपास सजर्री हो चुकी है और चिकित्सकों के मुताबिक परिजनों को जानकारी दी गई थी, कि मरीज का मल्टी आर्गन फेल होने की संभावना है। बुधवार की सुबह करीब 7.30 बजे मरीज की मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम के अधिकारियों को भी दे दी।

 इनका कहना है .... 

निजी अस्पताल में 80 वर्षीय बुजुर्ग जो कि अस्वस्थ थे। उपचार के दौरान कोविड की जांच करने पर उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा डेथ ऑडिट कराया जा रहा है। डॉ. रत्नेश कुररिया, सीएमएचओ जबलपुर

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.