बीमारी से तंग 3 बच्चों के पिता ने मौत को गले लगाया
January 22, 2022
0
जबलपुर। संजीवनी नगर थानांतर्गत अंधुआ में बीमारी से जूझ रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि अंधुआ में रहने वाला 28 वर्षीय सूरज बीती रात अपनी पत्नी और बच्चों के सोने के बाद एक खाली कमरे में गया और वहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूरज की पत्नी ने जब उसे फांसी पर झूलते हुए देखा तो उसके होश उड़ गए और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसकी आवाज सुनकर मौके पर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है, कि सूरज लंबे समय से बीमार चल रहा था और बीमारी के चलते वह काम भी नहीं कर पा रहा था। ऐसे में बच्चों और पत्नी के भरण-पोषण में काफी दिक्कत आ रही थी, इसी तंगहाली से त्रस्त होकर उसने फांसी लगा ली। घटना के बाद से सूरज की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tags