Type Here to Get Search Results !

फिजियोथेरेपी के बहाने घर बुलाया फिर 30 लाख की डिमांड कर बुजुर्ग को किया ब्लैकमेल

पनागर में युवती ने केबल ऑपरेटर को फसाया, पुलिस कर रही तलाश 

जबलपुर। केबल डिस्क की गड़बड़ी से टीवी का प्रसारण खराब होने की शिकायत पर युवती के घर पहुंचा केबल ऑपरेटर बुजुर्ग ब्लैकमेलिंग के जाल में फस गया। युवती ने फिजियोथेरिपी के बहाने वीडियो बनाकर रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। ब्लैकमेल की साजिश रचने वाली युवती और उसकी गैंग द्वारा 30 लाख रुपए की डिमांड करने से परेशान होकर बुजुर्ग ऑपरेटर पनागर थाना पहुंच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाली युवती सहित 2 अन्य पर 384,506,34 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 

 युवती बोली-हमारी टीवी ठीक हो जाएगा, तुम्हारी कमर

 पनागर पुलिस ने बताया कि गुरूनानक वार्ड पनागर निवासी गुरल खत्री 67 वर्ष की शिकायत पर ब्लैकमेल करने वाली युवती रिंकी मिश्र सहित 2 अन्य लोगों पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। डिस्क केबल कारोबारी गुरल खत्री ने शिकायत में बताया कि पनागर की रहने वाले रिंकी मिश्र का कुछ दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर कॉल आया। रिंकी ने कहा कि उनकी टीवी ठीक नहीं चल रही है, केबल में कुछ प्रॉब्लम है। गुरल खत्री ने बताया कि उनकी कमर में दर्द है, वह कर्मचारी को भेजेंगे, वह देख लेगा कहां गड़बड़ी है। रिंकी ने मोबाइल फोन पर ही कहा कि आप घर आ जाइए, मैं फिजियोथेरिपिस्ट हूं, आपकी कमर का दर्द ठीक हो जाएगा। रिंकी के घर पहुंचने पर उसने फिजियोथेरिपी करते हुए अपने साथियों के साथ सुनियोजित तरीके से वीडियो बना लिया। उक्त वीडियो रिकार्डिग के आधार पर बदनाम करने की धमकी देते हुए कहा गया कि यह वीडियो वायरल कर देंगे और आशिक मिजाज बुजुर्ग के रूप में तुम्हारी बदनामी हो जाएगी।

 रिंकी के कथित भाई आलोक और एडवोकेट श्रीवास्तव की एंट्री

ब्लैकमेल के इस खेल में कुछ दिनों के बाद रिंकी के कथित भाई आलोक और एडवोकेट श्रीवास्तव की एंट्री हुई। इधर, इस मामले में गुरल खत्री का बेटा विवेक खत्री भी जानकारी मिलने पर सक्रिय हुआ और परिचितों से ब्लैकमेल करने वालों के बारे में जानकारी दी। गैंग ने मामले को रफादफा करने गोसलपुर स्थित एक ढाबा में सभी को बुलाया। मौके पर मौजूद वकील ने मामले में राजीनामा करने का फामरूला बताया तो खत्री परिवार ने 5 लाख रुपए देने की बात कही। यह समझौता सौदा इसलिए नहीं हो सका क्योंक रिंकी और वकील 30 लाख लेने पर अड़े रहे। आखिरकार परेशान होकर खत्री परिवार ने संपूर्ण मामले की जानकारी पुलिस को दी। पनागर पुलिस ने मामले की विस्तृत पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही वह वीडियो भी जब्त करेगी, जो रिंकी मिश्र ने फिजियोथेरिपी के समय बनाया था। पुलिस की एंट्री होने के बाद ब्लैकमेलन गैंग फरार बताई जाती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.