
नई दिल्ली
मयूर विहार के एक पांच सितारा होटल में डिनर करके एक कारोबारी पै
दल मेट्रो स्टेशन के लिए निकला।
मेट्रो स्टेशन के नजदीक पहुंचने एक बदमाश ने कारोबारी के सीने पर
चाकू लगा दिया और बोला जो कुछ ही सब निकाल दे, कारोबारी की जेब में चार हजार रुपये थे।
बदमाश ने इशारे से कहा कि रकम को सड़क पर फेंक, कारोबारी ने वही किया जो बदमाश ने बोला।
रकम लूटने के बाद बदमाश को एहसास हुआ कि कारोबारी बिना पैसे अपने घर कैसे जाएगा। बदमाश का थोड़ा सा दिल पसीजा, लूट की रकम से 40 रुपये निकाल कर किराये के लिए कारोबारी को थमाए और फरार हो गया।
पीड़ित डा. रमेश कुमार मूलरूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।
वह इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग कापरेट सदस्य हैं, उनका खुद का कारोबार भी है।
वह अपने कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आए हुए हैं, पहाड़गंज के एक होटल में रूके हुए हैं।
रविवार रात को मयूर विहार फेज-1 स्थित होटल क्राउन प्लाजा में इंस्टीट्यूट की ओर से डिनर पार्टी रखी गई थी, करीब 11 बजे वह डीनर करके पैदल ही मयूर विहर मेट्रो स्टेशन जाने लगे।
जब वह स्टेशन के नजदीक पहुंचे तो अचानक से एक बदमाश उनके सामने आ खड़ा हुआ, उसने उनके सीने पर चा
कू लगा दिया।
लूट का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा, पीड़ित बुरी तरह से डर गए।
उन्होंने जेब से चार हजार रुपये निकाले और सड़क किनारे फेंक दिए।
मयूर विहार थाना पुलिस केस दर्ज कर बदमाश की तलाश कर रही है।
