Type Here to Get Search Results !

सूदखोर की दबंगई, ढाई लाख वसूले फिर भी कजर्मुक्त करने मांग रहा ढाई लाख

पोल्ट्री फार्म संचालक की रिपोर्ट पर खमरिया पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

जबलपुर।सूदखोरों के खिलाफ पुलिस की सख्ती के बीच खबर मिली कि एक पोल्ट्री फार्म संचालक को 1 लाख 95 हजार रुपए कर्ज देकर सूदखोर ने कई किस्तों में कजर्दार से ढाई लाख रुपए वसूल लिए। सूदखोर की दबंगई ऐसी कि वह कजर्दार से इतनी रकम लेने के बाद कर्ज मुक्त करने ढाई लाख रुपए और मांग रहा है। सूदखोर की प्रताड़ना से तंग होकर पीड़ित ने खमरिया थाना में सूदखोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। खमरिया टीआई निरूपा पांडे ने बताया कि सोनपुर रोड पिपरिया निवासी अशोक कुमार चौरसिया पोल्ट्री फार्म चलाता है। कोरोना संक्रमण काल में व्यापार में भारी नुकसान होने के कारण आर्थिक हालत खराब हो गई। पुन: पोल्ट्री फार्म चालू करने के लिए उसने शिव मंदिर मड़ई निवासी भुवन लाल सोनी से 5} ब्याज पर 1 लाख 95 हजार रु पए कर्ज लिया था। सूदखोर भुवन लाल ने अमानत के एवज में अशोक चौरसिया से एटीएम और तीन कोरे चेक हस्ताक्षर कराकर लिए थे। भुवन हर महीने उसके खाते से 10 हजार रु पए निकाल लेता था। भुवन अब तक वह ढाई लाख रु पए ले चुका है और ढाई लाख रु पए अभी और मांग रहा था। एटीएम और चेक मांगने पर वह चेक बाउंस कराकर पुलिस में शिकायत की धमकी देता है। पीड़ित अशोक ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर की दोपहर में करीब 3 बजे भुवन सोनी उसके घर आया और धमकी देते हुए बोला कि नया एग्रीमेंट करो और ढाई लाख रु पए दे दो, नहीं तो चेक बाउंस करा कर कोर्ट में केस कर दूंगा।

 सूदखोर भुवन का क्षेत्र में दबदबा 

सूदखोर भुवन की पूरे क्षेत्र में दबदबा है। कजर्दारों को धमकाते हुए रकम वसूलने के लिए उसने कई लड़के भी रखे हुए हैं। क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि भुवन चौरसिया के चंगुल में जो एक बार फंस गया फिर वह कभी कर्ज से नहीं निकल पाता। खमरिया पुलिस अब उसकी कुंडली खंगालने में जुटी है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद ही अशोक कुमार ने हिम्मत कर सदूखोर भुवन की शिकायत की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.