Type Here to Get Search Results !

आरएसएस के “स्वातंत्र्य नाद” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

महाकोशल प्रांत के चयनित स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण 

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का 16 जनवरी 2022 को महाकोशल प्रांत के “स्वातंत्र्य नाद” कार्यक्रम में मार्गदर्शन हेतु जबलपुर आगमन हो रहा है। महाकोशल प्रांत के चयनित स्वयंसेवक इसमें शामिल होंगे।

 34 जिलों के स्वयंसेवक आएंगे जबलपुर

 संघ के महाकोशल प्रांत प्रचार प्रमुख विनोद कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर "स्वातंत्र्य नाद" महाकोशल प्रांत के 34 ज़िलों से चयनित स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय शिविर श्रीराम इंजीनियरिंग कालेज में 14 जनवरी से 16 जनवरी तक सम्पन्न होगा। प्रबुद्धजनों को संबोधन और पथ संचलन 16 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे से नगर में स्वयंसेवकों का पथ-संचलन तथा दोपहर 3:30 बजे द्वारा शारीरिक प्रदर्शन होगा जिसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पथ-संचलन का अवलोकन करेंगे तथा स्वयंसेवकों एवं जबलपुर महानगर से आमंत्रित प्रबुद्ध जनों एवं विशाल जन समुदाय को संबोधित करेंगे। इस वृहद कार्यक्रम के लिए संघ ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.