Type Here to Get Search Results !

एबीवीपी अधिवेशन में आए छात्र नेता का सरेराह लूटास मोबाइल फोन

ओमती थाने में प्रकरण दर्ज, लुटेरों की तलाश 

जबलपुर। ओमती थानांतर्गत नौदराब्रिज के पास मोपेड सवार दो लड़कों ने एबीवीपी से जुड़े छात्र नेता का मोबाइल छीन लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, लुटेरे वहां से भाग निकले। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ओमती पुलिस के मुताबिक इंदौर के कमला नेहरु नगर निवासी एबीपी के पूर्णकालिक सदस्य राहुल चौबे ने बताया कि कि दो दिन पूर्व वह एबीवीपी के कार्यक्रम में शामिल होने शहर आया था और यहां मिडटाउन होटल में रुका था। मंगलवार की दोपहर को अपने सारे काम निपटाने के बाद राहुल रांझी निवासी अपनी बहन के घर गया। जहां से रात करीब 8 बजे ऑटो रिक्श में बैठकर समदड़िया होटल के पास पहुंचा और फिर वहां से पैदल चलकर मोबाइल फोन से किसी को मैसेज करने लगा। जैसे ही वह नौदराब्रिज पहुंचा, नीले रंग की एक्टिवा में आए दो लड़कों ने मोपेड स्लो की और इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, पीछे बैठे लड़के ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। राहुल मोपेड का पीछा करते हुए उनके पीछे दौड़ा लेकिन लुटेरे तेजी से वाहन चलाकर भाग गए। मोबाइल की कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.