Type Here to Get Search Results !

एमपी में ओमिक्रॉन की एंट्री, इंदौर में मिले 8 संक्रमित, देर से की गई पुष्टि

महाराष्ट्र से आने वालों पर खास नजर

 भोपाल। कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने मध्यप्रदेश में दस्तक दे दी है। हालांकि सरकार ने इस संबंध में देर से पुष्टि की, लेकिन यह बताया गया कि प्रदेश में इंदौर से ओमिक्रॉन की शुरुआत हो गई, यहां नए वैरियंट के 8 मरीज मिले हैं। अधिकारिक तौर पर मप्र में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ओमिक्रॉन मरीजों की पुष्टि की है। मंत्री डॉ मिश्र ने कहा कि कोरोना के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कलेक्टरों को और सतर्क रहने के निर्देश सरकार ने दिए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि इंदौर में ओमिक्रॉन के 8 संक्रमित केस मिले हैं। इनमें से 6 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, 2 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विदेश से करीब 3 हजार लोग इंदौर आए और उनमें से 26 कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इन्हीं में से आठ लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई गई थी और ये ओमिक्रॉन संक्रमित पाए गए। बताया जाता है कि प्रदेश में महाराष्ट्र से आने वाले मरीजों पर खास नजर रखी जा रही है और महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मरीज बढ़ने से वहां लॉकडाउन के हालात बन रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.