खंडवा लोकसभा क्षेत्र की बड़वाह विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने प्रचार अभियान के अंतिम दौर में ठीक उसी तरह पार्टी को झटका दिया, जैसा सतना जिले के मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया था। नारायण सतना लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर अजय सिंह की हार तय की थी और सचिन ने खंडवा लोकसभा सीट के उप चुनाव के दौरान ऐसा किया। नारायण की वजह अजय सिंह से नाराजगी थी लेकिन सचिन को लेकर कई तरह की अटकलें हैं। एक तर्क है कि चूंकि कमलनाथ ने अरुण यादव को टिकट नहीं मिलने दिया और सचिन उनके आदमी हैं, लिहाजा अरुण का संकेत पाकर सचिन ने कांग्रेस छोड़ दी। दूसरा, कमलनाथ ने जब से प्रदेश कांग्रेस की बागडोर संभाली तब से ही पार्टी को नहीं संभाल पा रहे हैं। नाराजगी इस कदर है कि उनके नेतृत्व के चलते अब तक 27 कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। यह उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन पर सवाल खड़े करता है। तीसरी वजह सचिन का डर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सचिन कई मामलों में फंसे हैं, उनसे बचने के लिए उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थामा है। सच जो भी हो लेकिन सचिन के कांग्रेस छोड़ने के कारणों को लेकर अटकलें थम नहीं रही हैं।
स्तंभकार दिनेश निगम " त्यागी" वरिष्ठ पत्रकार हैं।
आखिर, कांग्रेस छोड़कर क्यों गए सचिन बिरला....
November 02, 2021
0
Tags

