Type Here to Get Search Results !

चर्चा में अव्वल रहीं रैगांव की भाजपा प्रत्याशी....

 


 एक लोकसभा एवं तीन विधानसभा सीटों के उप चुनाव में दर्जनों प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहने का रिकार्ड बनाया रैगांव विधानसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी ने। पहले वे राज्य सरकार के एक मंत्री के कारण चर्चा में रहीं। मंत्री ने उन्हें दो अवसरों पर असहज किया था। दूसरी बार भाजपा की फायरब्रांड नेत्री साध्वी उमा भारती की नसीहत के कारण चर्चा में रहीं। उमा के सामने प्रतिमा जब लोगों का अभिवादन ज्यादा झुककर कर रही थीं तो उमा ने मंच से ही नसीहत दे डाली कि अभी उतना ही झुको, जितना चुनाव जीतने के बाद झुक सकती हो। यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। फिर एक अवसर ऐसा आया जब प्रतिमा को फूट-फूट कर रोना पड़ गया। एक अखबार में की गई टिप्पणी के कारण भी प्रतिमा ने सुर्खियां बटोरी। भाजपा महिला मोर्चा ने इसे  महिलाओं का अपमान बताया और प्रदर्शन तक किया। प्रतिमा बागरी रैगांव से पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा नेतृत्व ने अपने वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जुगल किशोर बागरी के परिवार का दावा खारिज कर प्रतिमा पर भरोसा जताया है। वे इसमें कितना खरी उतरीं यह उप चुनाव के नतीजे बताएंगे। हां! सुर्खियों में रहने के मामले में वे नतीजे आने से पहले ही बाजी मार ले गर्इं।

-स्तंभकार दिनेश निगम " त्यागी" वरिष्ठ पत्रकार हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.