Type Here to Get Search Results !

अभी तक जिले में टीके के 22,45,283 डोज लगे

 


जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व जनसमुदाय के साथ ही कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में राजस्व, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रेरित किये जाने पर जिले के हेल्थ केयर वर्कर्स व फ्रंट लाईन वर्कर्स, 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों के साथ ही 45 से 59 वर्ष के व्यक्तियों और 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों द्वारा उत्साहपूर्वक कोविड-19 का टीका लगवाया जा रहा है तथा 5 नवम्बर को शाम 6 बजे तक के लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की 22 लाख 45 हजार 283 डोज लगवाई जा चुकी है जिसमें 16 लाख 26 हजार 574 की प्रथम व 6 लाख 18 हजार 709 की व्दितीय डोज शामिल है।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया ने बताया कि जिले में अभी तक 13 हजार 237 हेल्थ केयर वर्करों को प्रथम व 12 हजार 610 हेल्थ केयर वर्करों को व्दितीय, 14 हजार 751 फ्रंट लाईन वर्करों को प्रथम व 14 हजार 39 फ्रंट लाईन वर्करों को व्दितीय, 18 से 44 वर्ष के 10 लाख 33 हजार 254 व्यक्तियों को प्रथम व 3 लाख 36 हजार 585 व्यक्तियों को व्दितीय तथा 45 वर्ष से अधिक के 5 लाख 65 हजार 332 को प्रथम व 2 लाख 55 हजार 557 व्यक्तियों को कोविड-19 का व्दितीय डोज लगाया जा चुका है।  
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.