आज दिनांक 06 नवंबर 2021 को समय 06:30 सुबह सिझोरा परिक्षेत्र अंतर्गत मण्डला रायपुर (NHS-30) पर हालोन पुल के उपर एक मादा तेंदुआ वाहन से दुर्घटनाग्रस्त होकर मृत पाया गया। मृत तेंदुआ का विच्छेदन डॉ. संदीप अपवाल वन्य प्राणी पशुचिकित्सा अधिकारी कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला द्वारा श्री एस के सिंह क्षेत्र संचालक श्री एनके सिंह उपसचालक बफर की उपस्थिति में किया गया। प्रथम दृष्टया तेंदुआ की मृत्यु किसी वाहन से टकराकर खोपड़ी में संघटित घोट के कारण हुई है। शव विच्छेदन उपरांत एन.टी.सी प्रोटोकाल के अनुसार उसे सम्पूर्ण जलाकर नष्ट किया गया।
Breaking News
Loading...

