लुधियाना | में बाइक पर गुजर रहे एक युवक से तलाशी के दौरान 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपित का नाम मोहल्ला धर्मपुरा निवासी बलदीप सिंह उर्फ शैंकी है। थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को उनकी पुलिस टीम श्मशान घाट रोड पर मौजूद थी। जहां से आरोपित एक स्प्लेंडर बाइक पर गुजरता दिखाई दिया। शक हुआ तो आरोपित को रोककर उसकी तलाशी लेनी शुरू की। जिसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
Breaking News
Loading...
