Type Here to Get Search Results !

बस में पुलिसकर्मी को हार्ट अटैक,ड्राइवर-कंडक्टर की तत्परता भी बचा न सकी

मंडला जा रही थी बस में अचानक तबियत बिगड़ी 

जबलपुर। मंडला जा रही बस में एक पुलिसकर्मी की तबियत अचानक बिगड़ने से बस में यात्रियों के बीच खलबली मच गई, लेकिन ड्राइवर-कंडक्टर की तत्परता से उसे तत्काल इलाज के लिए मंडला के कटरा स्थित क्रिश्चियन मिशनरी के अस्पताल ले जाया गया। सिमरन ट्रेवल्र्स की बस एमपी 20 पीए 0591 से मंडला जा रहे पुलिस कर्मी को छाती में दर्द हुआ,सीट में बैठे-बैठे अचानक अचेत हुए पुलिस कर्मी को देखकर कंडक्टर पिंकू रजक ने तत्काल ड्राइवर को आवाज लगाई। ड्राइवर ने बस रोकने की बजाय तेजी चलाते हुए कटरा अस्पताल के अंदर बस ले गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बेहोश पुलिस कर्मी का उपचार शुरू दिया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि पुलिस कर्मी की हालत बेहद नाजुक थी और उसे हार्ट अटैक आया था। चिकित्सकों ने उसे बचाने के भरसक प्रयास किए ,लेकिन उसकी सांसे थम गईं। फिलहाल उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.