Type Here to Get Search Results !

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक फैक्टरी पर क्राइम ब्रांच व जेएमसी की टीम का छापा

हाईटेक मशीनों पर चल रहा था काम, लाखों का रॉ मेटेरियल बरामद 

जबलपुर। पुलिस की क्राइम ब्रांच और नगर निगम की संयुक्त टीम ने गौर चौकी क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्ररी में छापा मारकर लाखों का रॉ मेटेरियल बरामद किया। यहां हाइटेक मशीनों से प्रतिबंधित पॉलिथिन के बैग बनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार की सुबह क्राइम ब्रांच सहित जेएमसी अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई कर लाखों रूपए कीमत का कच्चा एवं निर्मित प्रोडक्ट जब्त किया है। फैक्ट्ररी में चोरी-छिपे प्रतिबंधित पॉलिथिन बनने की सूचना एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को मिली थी,जिसके बाद टीम ने छापामार कार्रवाई की है। फैक्टरी को सील कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सूर्या यादव निवासी जमतरा गौर क्षेत्र में फैक्टरी लगाकर भारी मात्र में अमानक पॉलिथिन बैग का निर्माण कर रहा था। फैक्टरी में हाईटेक मशीनों ने पॉलीथिन के बैग बनाने का कार्य चल रहा था। गौरतलब है कि शासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिस, प्रशासन एवं नगरनिगम ने भी इसके विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। सिंगल यूज पॉलिथीन बैग की गोदाम एवं फेक्ट्ररी में पूर्व में भी छापामार कार्रवाई की गई हैं। टीम ने आज की कार्रवाई में सिंगल यूज प्लॉस्टिक व कैरी बैग जब्त किए हैं। 1 जुलाई 2022 से शासन ने सिंगल यूज प्लॉस्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। दुकानों और बाजारों में पॉलिथिन में सामान देने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पाद बनाने वाले छोटे-बड़े कारखानों पर भी छापामार कार्रवाई कर उत्पादन बंद कराया जा रहा है। कार्रवाई दौरान क्राइम ब्रांच के एएसआई वीरेंद्र सिंह, सादिक अली, जय प्रकाश, बालकृष्ण शर्मा, अजय लोधी, अतुल गर्ग एवं नगर निगम के राजेंद्र मिश्र टीम सहित मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.