SP सिद्दार्थ बहुगुणा बोले- उद्देश्य गणेश उत्सव में आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे
जबलपुर।गणेश उत्सव पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों एवं जुलूस के मुख्य मार्गों में सायरन बजाती गाड़ियों के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। गुरुवार की शाम पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू फोर्स के काफिले ने शहर की मुख्य सड़कों पर भ्रमण किया। एसपी ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य ये है कि पर्व में आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे। इससे पहले एसपी सिद्दार्थ बहुगुणा ने सभी ASP व CSP सहित थाना प्रभारियों को ब्रीफ करते हुए गणेश उत्सव में हर इलाके में अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जबलपुर पुलिस की ओर से जिले के निवासियों को गणपति उत्सव की बधाई दी।
