19 से 25 सितम्बर का भविष्य फल
इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। कर्क और सिंह से होता हुआ 25 सितंबर को 11:54 दिन में कन्या राशि में प्रवेश करेगा। पूरे सप्ताह सूर्य कन्या राशि में रहेगा । मंगल वृष राशि में रहेगा । बुध गुरु और शनि क्र मश: कन्या मीन और मकर राशि में वक्र ी रहेंगे । शुक्र प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा तथा 24 तारीख को 8:56 रात से कन्या राशि में प्रवेश करेगा । राहु मेष राशि में रहेंगे।
मेष राशि .. इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा । दुर्घटनाओं से सावधान रहने की आवश्यकता है । संतान का सहयोग प्राप्त होगा । छात्नों की पढ़ाई उत्तम चलेगी । शत्नुओं की संख्या में वृद्धि होगी । 20 सितंबर के दोपहर के बाद से 21 और 22 सितंबर आपके लिए उत्तम और फलदायक है । 25 सितंबर को आपको सचेत रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप में प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
वृष राशि .. इस सप्ताह आपकी संतान आपका विशेष रु प से सहयोग करेगी । आपके स्वास्थ्य में कमी आ सकती है । जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके सुख में कमी आ सकती है। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । 23 और 24 सितंबर आपके लिए शुभ एवं फलदायक हैं । आपको चाहिए कि आप शुक्र वार को किसी मंदिर पर जाकर भिखारियों के बीच में चावल का दान दें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्र वार है।
मिथुन राशि .. इस सप्ताह आपके शत्नुओं का पतन होगा । आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा । जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । भाइयों से संबंध अच्छे रहेंगे । बहनों के साथ संबंध में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 19 सितंबर एवं 20 सितंबर के दोपहर तक तथा 25 सितंबर लाभदायक हैं । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजन अर्चन करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कर्क राशि .. इस सप्ताह आपके स्वभाव में क्र ोध की मात्ना बढ़ सकती है । कृपया अपने क्र ोध पर नियंत्नण रखें। धन थोड़ी मात्ना में आ सकता है । संतान से आपको सहयोग प्राप्त होगा । शत्नुओं का पतन होगा । 20 के दोपहर के बाद से 21 और 22 तारीख को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे । 19 तारीख और 20 तारीख के दोपहर तक का समय आपके लिए सावधान रहने का है । अगर आप सावधान नहीं रहेंगे तो कोई गलत निर्णय ले सकते हैं । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।
सिंह राशि .. इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है । आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है । आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । भाग्य के स्थान पर परिश्रम से आपके कार्य संपन्न होंगे । कार्यालय में आपको थोड़ा कम सहयोग प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 सितंबर सफलता दायक हैं । 20 सितंबर के दोपहर के बाद से 21 और 22 सितंबर को आपको सावधान होकर कोई कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कन्या राशि .. इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति होगी । आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो सकेगा । भाग्य के स्थान पर परिश्रम से आपके कार्य संपन्न होंगे । आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी-थोड़ी खराबी आ सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 19 एवं 20 सितंबर के दोपहर तक का समय तथा 25 सितंबर का समय उत्तम फलदायक है । 23 और 24 सितंबर को आपको कम कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणोश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि .. इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी । सामान्य धन ही प्राप्त होगा । सुख में कमी आएगी । दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें । आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 20 की दोपहर के बाद से 21 और 22 तारीख हितवर्धक हैं । 25 सितंबर को आप को सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रु द्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि .. इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का अच्छा योग है । कार्यालय में आपको अपने सहयोगियों से कम सहयोग प्राप्त होगा । आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 अगस्त मंगल दायक है । 19 सितंबर और 20 सितंबर के दोपहर तक का समय सावधान रहने योग्य है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गौ माता को घर की बनी पहली रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
धनु राशि .. इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में अधिकारियों से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । भाग्य सामान्य है । शत्नु पराजित होंगे,सुख में वृद्धि हो सकती है । यह सप्ताह आपके लिए 19 तथा 20 की दोपहर तक और 25 सितंबर लाभप्रद है । 20 की दोपहर के बाद से 21 और 22 तारीख को आप कोई भी कार्य पूरी सावधानी से ही करें । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्र वार को मंदिर में जाकर किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्न का दान दें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
मकर राशि .. इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा । संतान से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा। । धन आने का योग है । भाइयों से स्नेह बढ़ेगा । इस सप्ताह आपके लिए 20 की दोपहर के बाद से 21 और 22 तारीख सितंबर शुभ और लाभदायक है । 19 ,20 की दोपहर तक, 23 और 24 सितंबर को आप को कम कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । अत: सावधान रहें। । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शिव जी का अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कुंभ राशि .. इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है धन आएगा कार्यालय में आपको सफलताएं प्राप्त होगी इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 सितंबर हितवर्धक है । 20 की दोपहर के बाद से 21 और 22 तारीख तथा 25 तारीख को आप को सावधान रहने की आवश्यकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप सोमवार को विशेष रूप से तथा प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
मीन राशि .. इस सप्ताह आपके जीवन साथी का समय उत्तम है । उनको कई कार्यों में सफलता मिल सकती है । आपका अपने भाइयों बहनों के साथ तनाव हो सकता है । शत्नुओं की संख्या बढ़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 की दोपहर तक तथा 25 तारीख उत्तम है । 23 और 24 सितंबर को आपको कम सफलताएं प्राप्त होगी । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सभी को सुख समृद्धि और वैभव प्राप्त हो।
*** अनिल कुमार पाण्डेय, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्नी
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर - 470004
मो. 8959594400