Type Here to Get Search Results !

उपराष्ट्रपति बोले- जनजाति नायक पिता-पुत्र का बलिदान दुनिया में हो गया अमर

राजा शंकरशाह-कुंवर रघुनाथ शाह को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

 जबलपुर। गोंडवाना राज्य के जनजाति नायक अमर शहीद राजा शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मालगोदाम चौक स्थित प्रतिमा स्थल और एल्गिन अस्पताल के सामने बंदी गृह स्थल पहुंच बलिदानी पिता-पुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर यहां लगे आदिवासी मेला में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहे। इसके बाद उप राष्ट्रपति का काफिला मुख्य कार्यक्रम स्थल पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के मैदान पर पहुंचा। यहां पर मुख्य समारोह में उप राष्ट्रपति ने कहा कि बलिदानी पिता-पुत्र के बलिदान को भुलाया नहीं सकता और उनका बलिदान दुनिया में अमर हो गया। इस अवसर पर पुस्तिका विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बलिदानी पिता-पुत्र की गौरव गाथा सुनाते हुए नमन किया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि हमारे यहां बलिदान को नमन किए जाने की परंपरा हमेशा से है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, जनजातीय मंत्री मीना सिंह, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य संपतिया उइके, ओमप्रकाश धुव्रे, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु सहित संभाग कमिश्नर बी. चंद्रशेखर, आईजी उमेश जोगा, डीआईजी आरआरएस परिहार, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा सहित समस्त पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। वीडियो भी देखें।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.