Type Here to Get Search Results !

मीडिया में मचा शोर तो पकड़े गए करोड़ों रुपए कीमती यूरिया के चोर


 


जब CM ने ली अफसरों की क्लास तब दर्ज कराई FIR

जबलपुर। एमपी में किसान हितैषी सरकार के रहते किसान खाद-यूरिया की उपलब्धता और कालाबाजारी के बीच जूझ रहा है। वहीं चालबाजी से गायब हुए करोड़ों रुपए कीमती यूरिया के गायब होने का शोर मीडिया ने मचाया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आला अफसरों की क्लास ली तो गायब यूरिया भी एक निजी वेयरहाउस में मिल गया औऱ पुलिस थाने में FIR भी दर्ज हो गई।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यूरिया वितरण में अनियमितता के प्रकरण में लार्डगंज थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है । जिला विपणन अधिकारी रोहित सिंह बघेल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड के मार्केटिंग डायरेक्टर राजेन्द्र चौधरी, ट्रांसपोर्टर डीपीएमके फर्टिलाइजर द्वारिका गुप्ता एवं रैक हैंडलर स्टेट मैनेजर जयप्रकाश सिंह एवं अन्य के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 एवं सात तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 409, 34 एवं 120-बी के तहत प्रकरण कायम किया गया है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.